Uttarakhand Government Advertisement

कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news, कुरुक्षेत्र । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री बोहली साहिब गुरुद्वारा पिहोवा में पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी के 419वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस स्थान पर गुरु अर्जन देव जी ने तपस्या की थी।

बोहली साहिब गुरुद्वारा के जत्थेदार महिंद्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने लंगर हाल में बैठकर चाय का प्रसाद ग्रहण किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरु अर्जन देव की शिक्षा पर चलते हुए प्रदेश में सिख हिंदू भाईचारे को मजबूत बनाकर रखने का काम किया जा रहा है।

साथ ही गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोए रखने के लिए कुरुक्षेत्र में 3 एकड़ भूमि पर सिख म्यूजियम का निर्माण किया जाएगा, जो युवाओं को गुरुओं की शिक्षाओं पर आगे लेकर जाने का काम करेगा।