Uttarakhand Government Advertisement

Shukra Margi : आज इन राशियों को होगा धनलाभ, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Shukra Margi : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौंदर्य, प्रेम, कला, सुख-सुविधाओं, धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। इस दौरान ग्रह वक्री और मार्गी भी होते हैं।

वक्री होने पर ग्रह द्वारा उल्टी चाल चली जाती है। जबकि, मार्गी होने पर ग्रह द्वारा राशि में सीधी चाल चली जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल, रविवार को मीन राशि में शुक्र मार्गी होंगे। सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर मीन राशि में शुक्र मार्गी होंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर शुक्र की खास मेहरबानी हो सकेगी।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र की सीधी चाल चलना लाभकारी रहेगी। मीन राशि में मार्गी होने से व्यापार में वृद्धि के योग बन सकेंगे। धन वृद्धि होने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का मार्गी होना लाभकारी रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे जो तरक्की के साथ रहेंगे। प्रमोशन की बात चल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। वाद-विवादों से आप दूर रह सकेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपसी तालमेल बैठेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि
अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा, जो कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल दिला सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आय वृद्धि की बात चल सकती है।

Leave a Comment