Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News-हरियाणा ने योग दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, 38 लोग हुए शामिल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana News-चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गत दिवस सम्पन्न हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 अभियान में 37.56 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की जिससे यह कार्यक्रम इस वर्ष का सबसे बड़ा एवं प्रभावशाली योग आंदोलन बन गया है।

स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने बताया कि 21 जून को हरियाणा भर में आयोजित योग सत्रों में कुल 7,11,246 व्यक्तियों ने भाग लिया जबकि लगभग 30.45 लाख लोगों ने लगातार चले आ रहे अभियान में शिरकत की। इसके अलावा, ‘हरित योग’ पहल के हिस्से के रूप में राज्य भर में इस अभियान के दौरान कुल 1,90,065 पौधे भी लगाए गए।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 कार्यक्रम में सामुदायिक जुड़ाव और समग्र कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया, फलस्वरूप इसमें 1,01,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 1,00,000 पौधे लगाए गए।