Uttarakhand Government Advertisement

प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति ने चलाबा दिया बुलडोजर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, भरूच। गुजरात के भरूच जिले में एक एक हैरान करने वाली घटना घटी है। यहां एक शादीशुदा महिला गांव के ही एक आदमी के साथ भाग गई। इसके बाद महिला के पति और उसके परिवार वालों ने गुस्से में आकर प्रेमी और उसके रिश्तेदारों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना भरूच जिले जंबूसर तालुका के करेली गांव में 21 मार्च को हुई। जानकारी के मुताबिक, आणंद जिले में स्थित अंकलाव तालुका की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी महेश फुलमाली के साथ भाग गई। महेश फुलमाली पहले से तलाकशुदा है और जंबूसर तालुका के करेली गांव का निवासी है।

जब महिला के पति और ससुरालवालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महेश फुलमाली के घर जाकर उसकी परिवार को धमकाया और दो दिन में उसे पेश करने की मांग की। आरोपी हेमंत पधियार, सुनील पधियार, बलवंत पधियार, सोहम पधियार और चिराग पधियार महिला के साथ फरार व्यक्ति के घर पहुंचे और उसके परिजनों से कहा कि वे उसे दो दिन के अंदर पेश करें।

महेश के न आने पर, गुस्साए परिजनों ने फुलमाली की बहन से मारपीट भी की। इसके बाद शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला के परिजन बुलडोजर लेकर पहुंचे और महेश फुलमाली तथा उसके रिश्तेदारों के छह मकानों को आंशिक रूप से गिरा दिया। इनमें शेड, टॉयलेट ब्लॉक और अलग से बने कमरे शामिल थे।

माता-पिता से मिलने आई थी, प्रेमी संग हुई फरार

वेदाच पुलिस थाने के इंस्पेक्टर बीएम चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महिला के परिजन भी शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि परिजनों को संदेह था कि दूसरे समुदाय का व्यक्ति शादीशुदा महिला को भगा ले गया है और इसी गुस्से में उन्होंने बुल्डोजर से व्यक्ति और उसके रिश्तेदारों के घर तोड़े।

उन्होंने बताया कि महिला अपने माता-पिता के घर आई थी और यहीं से वह व्यक्ति के साथ फरार हो गई। इसके बाद महिला के माता-पिता ने आणंद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुलडोजर चालक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ थ्प्त् दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Comment