Uttarakhand Government Advertisement

सुहागरात पर दुल्हन का राज जानकर फूट-फूटकर रोया दूल्हा, थाने में पहुंचा मामला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली। एक दूल्हा अपनी मां के सामने फूट-फूटकर रो रहा था कृ क्योंकि उसकी नई नवेली दुल्हन गहनों और नकदी के साथ फरार हो चुकी थी। बड़वानी जिले से होती हैं जहां नान सिंह की उम्र बढ़ रही थी, लेकिन शादी के लिए रिश्ते नहीं मिल रहे थे। उसका बड़ा भाई वेस्ता कलेश इस बात से बहुत परेशान था। इसी दौरान वह एक दलाल कैलाश चौहान के संपर्क में आया, जिसने नान सिंह की शादी के लिए एक लड़की की व्यवस्था करने की बात कही। लड़की का नाम बताया गया आसमा।

आसमा से नान सिंह की शादी आदिवासी रीति-रिवाजों से हुई। शादी में सब कुछ सामान्य लग रहा था दृ दुल्हन की विदाई हुई, शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन के तथाकथित परिवार ने कहा कि वे कुछ सामान भूल आए हैं और लेने जा रहे हैं। इसी बहाने वे दुल्हन को भी साथ ले गए। रात बीती, दूल्हे का परिवार दुल्हन के इंतज़ार में बैठा रहा, लेकिन सुबह तक जब कोई नहीं लौटा, तो सब समझ में आने लगा। नान सिंह ने अपनी मां को कहा मां, मेरी दुल्हन भाग गई…

जब पुलिस ने जांच शुरू की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। शादी के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह में कुल पांच लोग शामिल थे कृ जिसमें महिला आसमा भी शामिल थी। पुलिस ने बताया कि जिस श्भाईश् ने दुल्हन को विदा किया था, वो उसका असली पति रामदास था। इस गिरोह में शामिल अन्य लोग हैं दृ कैलाश चौहान (दलाल), इस्लाम सिंह बर्डे और हीरालाल बर्डे। शादी के लिए हीरालाल ने अपना घर भी किराए पर दिया था, ताकि नकली परिवार और माहौल पूरी तरह से असली लगे।

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह तेजी से पैसा कमाने के लिए लोगों की भावनाओं से खेलकर, फर्जी शादियों के जरिए उन्हें ठगता था। संभावना है कि इस गिरोह ने कई और लोगों को भी इसी तरह लूटा है।