Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather: हरियाणा में इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather: हिसार-हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी है। हरियाणा में मानसून टर्फ पहुंचने से कई जिलों में बारिश हुई। सूबे में बुधवार को चरखी दादरी, नूहं, झज्जर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं आज मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश की संभावना है। 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी थोड़ी बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर तो सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है।

सूबे में 25 जुलाई से मानसून कमजोर होने से बारिश कम देखने को मिलेंगी। 25 जुलाई के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 26 जुलाई को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने 27 जून को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।