Uttarakhand Government Advertisement

सरकारी नौकरी केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि मातृभूमि और समाज की सेवा का माध्यम : सीएम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

पंचकूला। पंचकूला में नवनियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों के परिचयात्मक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कर्मचारी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की रीढ़ हैं और प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र चाहे जो भी हो, भावना केवल एक होनी चाहिएकृश्जनहित सर्वाेपरिश्। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे एक टीम भावना के साथ मिलकर एक सशक्त, समावेशी और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण में योगदान दें।

कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि मातृभूमि और समाज की सेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी जनता और शासन के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में अग्रणी बनकर उभरा है। इसका श्रेय उन मेहनती और ईमानदार अधिकारियों व कर्मचारियों को भी जाता है, जो पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।