Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में कल से होगी भारी बारिश

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather: मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर में बारिश हो सकती है।

बता दें कि कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में करीब 2 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। अगर पहाड़ों में काला अंब में बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है। मंगलवार को यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भारी बारिश की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है।

वहीं बुधवार को पंचकूला और यमुनानगर में मध्यम से तेज बारिश के आसार बने रहेंगे और 50 से 75 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश की संभावना बनी रहेगी।