Uttarakhand Government Advertisement

Faridabad में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 सदस्य गिरफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: (Faridabad )फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 लाख 64 हजार के 500-500 के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया है। बता दें की मास्टरमाइंड आरोपी पंजाब का रहने वाला है। वह पंजाब में ही नकली नोट बना रहा था और उसके गुर्गे फरीदाबाद में उसे चला रहे थे । फिलहाल फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम में आरोपियों को कब्जे से नकली नोट बनाने में प्रयोग किए जा रहे लैपटॉप, प्रिंटर और डाई को कब्जे में ले लिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

मामले में जानकारी देते हुए ACP क्राइम अमन यादव ने बताया कि बड़खल क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों द्वारा सूचना मिली थी कि एक गिरोह फरीदाबाद में नकली नोट चलाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने नकली नोट चला रहे 2 आरोपियों योगेश और विष्णु को काबू किया था। जिनसे 500-500 के 1 लाख 94 हजार रूपये के नकली नोट बरामद किए गए। जिनके खिलाफ एक अप्रैल 2025 को सदर थाना बल्लबगढ़ में FIR दर्ज की गई थी। जिन्होनं रिमांड के दौरान पंजाब के रहने वाले शुभम, प्रगट और सौरव का नाम बताया गया।

ACP ने बताया कि टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने पंजाब के रहने वाले राजेश उर्फ बबलू का नाम बताया गया। पूछताछ में बताया कि राजेश और बबलू ही नकली नोट बनाने के मास्टरमाइंड हैं। उन्होनें ही नकली नोट बाजार में चलने के लिए मुहैया कराए थे। जो कि फरीदाबाद के रहने वाले योगेश और विष्णु को दिए थे। उन्होनें ये नोट शराब के ठेके, पेट्रोल पंप और अन्य छोटी दुकानों पर चला रहे थे। आरोपी मार्केट में 500-500 के 12 यानी 6000 रुपए के नकली नोट चला चुके थे। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मास्टरमाइंड राजेश बबलू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नोट बनाने की दी लैपटॉप वी प्रिंटर बरामद किया गया है।

डिजाइनर ने दिमाग में आया आइडिया

ACP अमन यादव ने बताया कि मास्टरमाइंड राजेश उर्फ बबलू प्रिंटिंग प्रैस डिजाइनर का काम करता था। उसी के दिमाग में नकली नोट बनाने का आइडिया आया था और उसी ने ही यह नकली नोट बनाए थे। फिलहाल आरोपियों से नोट बनाने में प्रयोग किए गए सामान के साथ-साथ 7 लाख 94000 रुपए के 500-500 के नकली नोट बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपियों को लेकर अन्य गिरोह में शामिल आरोपियों के बारे गिरफ्तार करेगी।

Leave a Comment