Varanasi Crime News : वाराणसी के लक्ष्मणपुर इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां शारदा विहार कॉलोनी में रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जब पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की और असल सच्चाई पता सामने आई जो काफी हैरान करने वाली है.
क्या है पूरा मामला!
कहानी कुछ यूं शुरू हुई कि मोहित यादव नाम का एक युवक पहले इसी कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था. वह रोजाना पास की मृतक महिला के घर से दूध खरीदने जाता था. यह महिला आंगनबाड़ी में भी काम करती थी और घर से दूध का छोटा-मोटा कारोबार भी चलाती थी. दूध खरीदने के बहाने मोहित और उस महिला के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच गलत संबंध बन गए.
एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कात्यान के मुताबिक, महिला शादीशुदा थी, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी. वह मोहित से बच्चा चाहती थी और इसके लिए उस पर बहुत दबाव डालने लगी. जब मोहित तैयार नहीं होता तो वह पुलिस में शिकायत करने की धमकी देने लगी.
इसी बीच मोहित की शादी अंजलि चौहान से हो गई. मोहित ने अपनी पत्नी अंजलि को सारी सच्चाई बता दी. अंजलि को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई. दोनों पति-पत्नी ने मिलकर फैसला किया कि इस महिला को जिंदगी से ही हटा देना चाहिए.
ऐसे रची मौत की साजिश!
पुलिस जांच में सामने आया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या पहले से योजना बनाई गई थी. योजना के तहत दोनों एक होम स्टे में रुके और 11 दिसंबर की सुबह महिला के घर पहुंचे.
जब दोनों महिला के घर के पास पहुंचे तो अंजलि वहीं सड़क पर रुक गई, ताकि किसी को शक न हो. इसके बाद मोहित पीछे की ओर से घूमकर चुपचाप महिला के घर में घुस गया. उस समय महिला घर में अकेली थी.
बेरहमी से की हत्या
घर के अंदर पहुंचते ही मोहित ने पहले पत्थर उठाया और महिला के सिर पर वार कर दिया. महिला संभल भी नहीं पाई. इसके बाद मोहित ने पास में रखा स्टील का ड्रम उठाया और उससे महिला के चेहरे और गर्दन पर कई बार वार किए. महिला जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
महिला के मरने के बाद मोहित ने घर में रखे जेवरात और नकदी उठाई और उसने महिला के पहने हुए गहने भी उतार लिए. इसके बाद वह घर से बाहर निकल आया. बाहर अंजलि उसका इंतजार कर रही थी. मोहित के कपड़े खून से सने हुए थे. अंजलि ने तुरंत अपनी शॉल से उन कपड़ों को ढक दिया, ताकि किसी को खून नजर न आए. इसके बाद दोनों ने ऑटो लिया और वापस होम स्टे पहुंच गए.
भागने की तैयारी में थे दोनों
अगले दिन 12 दिसंबर को मोहित और अंजलि भागने की तैयारी में शिवपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. लेकिन पुलिस पहले से ही अलर्ट थी. जांच के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में उन्होंने सारी कहानी कबूल कर ली. पुलिस ने उनके पास से मृतका के गहने और 73,640 रुपये भी बरामद कर लिए. खून वाले कपड़े उन्होंने एक झाड़ी में फेंक दिए थे.
पुलिस की वरुणा जोन एडीसीपी नीतू कात्यान ने बताया कि महज 24 घंटे के अंदर इतनी जघन्य हत्या का पर्दाफाश करने वाली टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

