मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
मुरादाबाद। शहर विधायक रितेश गुप्ता के भाई अमित गुप्ता पर रविवार रात हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल अमित गुप्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडी चौक में करते हैं सर्राफा कारोबार
जानकारी के अनुसार अमित गुप्ता मंडी चौक में सर्राफा की दुकान करते हैं। रविवार रात वह दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन पर हमला कर दिया गया।
अभिषेक पर लगाया गया हमले का आरोप
शहर विधायक रितेश गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर मीडिया को बताया कि मंडी चौक के पास अभिषेक नाम के व्यक्ति ने उनके भाई अमित गुप्ता पर हमला किया। हमलावर ने अमित के साथ जमकर मारपीट की और यह हमला जानलेवा था।
हमले में अमित गुप्ता को आईं गंभीर चोटें
हमले में अमित गुप्ता को कई चोटें आई हैं। चिकित्सकों की देखरेख में जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
विधायक रितेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है
- PM Kisan Yojana 23rd Installment : अभी-अभी किसानों के लिये आई बड़ी खबर, सरकार ने बताया किस दिन आयेंगी किसान निधि की 23वीं किस्त?
- मुरादाबाद में अंकित हत्याकांड का 25 हजार का इनामी निखिल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- Horoscope : मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, धून सहित 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, मिलेगा बंपर धन लाभ
- उत्तराखंड में 5 जिलों में बारिश और तेज अंधड़ की संभावना
- ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बहा कपल, बचाने के लिए कूदा साथी भी गहरे पानी में समाया