Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद : गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय निर्माण कार्य की समीक्षा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता

मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य से संबंधित तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान 16 दिसंबर को अधिशासी अभियंता द्वारा किए गए निरीक्षण के आधार पर निर्माण कार्यों की भौतिक प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्य में तेजी और गुणवत्ता पर विशेष जोर

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता एवं कार्यदाई संस्था से जुड़े ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही सभी ब्लॉकों के निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी

बैठक में राजेन्द्र बहादुर, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड (भवन), लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद, मोहित कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-1, लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद, रवि वर्मा, सहायक अभियंता निर्माण खण्ड (भवन), लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निरंतर निगरानी के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, जिससे गुणवत्ता और समयसीमा दोनों सुनिश्चित की जा सकें।