HangInTherePunch-नन्हा बंदर ‘पंच’: मां ने त्यागा तो खिलौने से लगाया गले, वायरल हुई भावुक कर देने वाली कहानी

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

HangInTherePunch -नई दिल्ली। जापान के इचिकावा सिटी चिड़ियाघर से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है। जुलाई 2025 में पैदा होते ही मां द्वारा त्यागे जाने के बाद कर्मचारियों ने उसे पाला और नारंगी रंग का सॉफ्ट टॉय दिया, जिसको पंच ने ‘मां’ मान लिया। वह इसे हर जगह साथ लेकर चलता है और इसकी वीडियो वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंच को इस खिलौने से कसकर लिपटे हुए, उसे अपनी पीठ पर लादकर घूमते और उसी के साथ सोते हुए देखा जा सकता है। लोग इस नन्हे बंदर के प्रति संवेदना जताने के लिए जापानी हैशटैग #HangInTherePunch (#GanbarePunchkun) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए, IKEA जापान ने चिड़ियाघर को कई ओरंगुटान खिलौने दान किए हैं ताकि पंच के पास हमेशा अपनी इस “खिलौना मां” का साथ रहे। अब पंच धीरे-धीरे अपने असली बंदर समूह के साथ घुलने-मिलने लगा है और दूसरे बंदरों ने उसे ग्रूमिंग (साफ-सफाई) के जरिए स्वीकार करना शुरू कर दिया है।