Uttarakhand Government Advertisement

दिल्ली में खाकी हुई दागदार: तेज रफ्तार कार से सब इंस्पेक्टर ने महिला को कुचला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बेहद सनसनीखेज और पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ‘रक्षक ही भक्षक’ बन गया, जब दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर (SI) ने अपनी तेज रफ्तार कार से एक महिला को बेरहमी से कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई। घटना के बाद आरोपी दारोगा ने मौके से भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से उसे पकड़ लिया गया।

हादसे के बाद भाग रहा था दारोगा, पब्लिक ने जबरन अस्पताल भेजा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक हादसा दिल्ली के पॉश इलाके ‘पंजाबी बाग’ में रात के समय हुआ। तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।

  • पब्लिक का एक्शन: एक्सीडेंट के तुरंत बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर ने इंसानियत भूलकर मौके से कार भगाने की कोशिश की।
  • लेकिन वहां मौजूद चश्मदीदों और भीड़ ने उसे घेर कर जबरन रोक लिया। लोगों ने आरोपी को उसी की कार में घायल महिला को डालने पर मजबूर किया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में तोड़ा दम, मौका पाकर SI हुआ फरार

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर लगते ही आरोपी दारोगा घबरा गया और मौका पाकर अस्पताल से ही गुपचुप तरीके से फरार हो गया।