Rashifal : शुक्र-शनि के सप्तांश योग से बढ़ेगा 3 राशियों का बैंक बैलेंस

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Rashifal : : ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब राशि चक्र के 360 डिग्री के घेरे को 7 बराबर हिस्सों में बांटा जाता है, तो लगभग 51.26 डिग्री का जो अंतर बनता है, उसे ही सप्तांक या सप्तांश या सेप्टाइल कहते हैं. एस्ट्रोलॉजी में यह एक ‘रहस्यमयी पुल’ की तरह माना जाता है, जहां से अचानक किस्मत का चमत्कार शुरू होता है. यह व्यक्ति को असली मकसद की ओर जाने के लिए प्रेरित करता है. अप्रैल की 24 तारीख को इसी योग का निर्माण होगा, जो शुक्र और शनि बनाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार शुक्र-शनि के इस योग से 3 राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है.

Saptank Yog : वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह सप्तांक योग आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. करियर में स्थिरता आएगी. नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. निवेश से फायदा होगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आपकी मेहनत अब रंग लाने लगेगी.

Saptank Yog :तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को तेज करने वाला साबित होगा. किस्मत आपका साथ देगी. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापार में विस्तार होगा. कोई पुराना प्रोजेक्ट सफल हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में खुशियां आएंगी. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा. अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Saptank Yog :मकर राशि
मकर राशि के लिए यह योग मेहनत का पूरा फल देने वाला है. लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. धन संचय में वृद्धि होगी. बैंक बैलेंस मजबूत होगा. करियर में तरक्की के संकेत हैं. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. नई योजनाएं सफल होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहेगा.