Labh Drishti Yog : 11 मई 2026 को सूर्य और गुरु ‘लाभ दृष्टि योग’ का निर्माण कर रहे हैं. लाभ दृष्टि’ को ज्योतिष में एक शक्तिशाली और सकारात्मक योग माना जाता है. विशेष कर जब आत्मबल, नेतृत्व, प्रतिष्ठा के कारक सूर्य और ज्ञान, धन, विस्तार, भाग्य के कारक गुरु एक-दूसरे पर अनुकूल दृष्टि डालते हैं, तो जीवन के कई क्षेत्रों में उन्नति के संकेत मिलते हैं. ज्योतिष के अनुसार, जब दो शुभ ग्रह एक-दूसरे को 60° पर कोणीय दूरी से देखते हैं, तो उसे लाभ दृष्टि कहा जाता है. धन और करियर में उन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है. भाग्य का साथ मिलता है, रुके काम बनने लगते हैं और साथ ही नए आइडिया और क्रिएटिविटी बढ़ती है. 11 मई से बन रहे सूर्य-गुरु के इस योग से 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा.
मेष राशि (Aries)
11 मई से बन रहा सूर्य-गुरु का लाभ दृष्टि योग मेष राशि के लिए आत्मविश्वास और प्रगति का मजबूत समय लेकर आएगा. करियर में अचानक अच्छे मौके मिल सकते हैं. पुराने प्रयासों का फल मिलने लगेगा. नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी और वरिष्ठों से सराहना मिलेगी. धन के नए स्रोत बन सकते हैं, खासकर साइड इनकम के संकेत हैं. निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी. आप जो सोचेंगे, उसे अमल में लाने का साहस भी रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. परिवार में भी आपकी बात को महत्व मिलेगा. नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए यह योग भाग्य और प्रतिष्ठा दोनों को मजबूत करने वाला रहेगा. करियर में उन्नति के संकेत साफ नजर आएंगे. यदि आप नेतृत्व भूमिका में हैं तो आपकी छवि और मजबूत होगी. बिजनेस में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. विदेश या दूर स्थान से जुड़े अवसर भी सामने आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश से लाभ मिल सकता है. आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, जिससे नए आइडिया सामने आएंगे. परिवार और समाज में सम्मान बढ़ेगा. यह समय खुद को साबित करने का है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए सूर्य-गुरु का यह योग बेहद शुभ संकेत दे रहा है. गुरु आपकी ही राशि का स्वामी है, इसलिए इसका प्रभाव और भी गहरा रहेगा. शिक्षा, करियर और ज्ञान के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. धन की स्थिति मजबूत होगी. अचानक लाभ या बोनस मिलने के योग हैं. आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और निर्णय सही साबित होंगे. आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है. जीवन में संतुलन और संतोष का अनुभव होगा.
मीन राशि (Pisces)
11 मई से बन रहा सूर्य-गुरु का लाभ दृष्टि योग मीन राशि के लिए खास तौर पर फलदायी रहेगा. गुरु आपकी ही राशि का स्वामी है, इसलिए इसका असर गहराई से दिखेगा. करियर में स्थिरता के साथ प्रगति के संकेत मिलेंगे. काम में आपकी समझ और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. जो लोग रचनात्मक या ज्ञान से जुड़े क्षेत्र में हैं, उन्हें नई पहचान मिल सकती है. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. अचानक धन लाभ या रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं. खर्चों पर नियंत्रण भी रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. नए अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ने का यह सही समय है.