Surya Gochar: आज से इन राशियों का हुआ भाग्योदय होगा धनलाभ और मिलेगा मनचाहा प्यार

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Surya Gochar 2026 : ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ ने 15 मई 2026 को वृषभ राशि में गोचर किया है. आज सूर्य का गोचर सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर हुआ है. अब करीब एक महीने तक सूर्य वृषभ राशि में ही रहेंगे. हालांकि, इस बीच कुछ राशियों का भाग्य प्रबल रहेगा और उन्हें लाभ होता रहेगा. चलिए जानें आज से किन 5 राशियों का भाग्य उनका अधिकतर कामों में साथ देगा.

मेष राशि

आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप बड़े निर्णय स्वयं ले पाएंगे. इसके अलावा धन लाभ में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. साथ ही संपत्ति खरीदने की बात पक्की हो सकती है.

मिथुन राशि

जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे और कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा नौकरी कर रहे जातकों को काम के बोझ से राहत मिलेगी. साथ ही लंबी दूरी की यात्रा कारोबारियों के लिए हितकारी रहेगी. ये भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती से स्टार्ट होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग

कन्या राशि

पार्टनर के साथ विवाहित जातकों का रिश्ता मजबूत होगा और कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा. जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें मोटा धन लाभ कमाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा शरीर के दर्दों से राहत मिलेगी.

वृश्चिक राशि

पार्टनर के साथ विवाद चल रहा है तो वो दूर होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सहकर्मियों से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा. दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जो कि भविष्य के लिहाज से हितकारी रहेंगे.

मकर राशि

जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके काम से बॉस खुश होंगे. साथ ही आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे. इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा हो सकता है, जिससे आपको मोटा धन लाभ होगा. इसके अलावा घर का वातावरण ठीक रहेगा.