Moradabad News-मुरादाबाद में इंसानियत शर्मसार… महज चंद रुपये के लिए कर दिया मर्डर!

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

Moradabad News-मुरादाबाद/क्राइम डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में गुस्से और मामूली विवाद का एक बेहद खौफनाक अंजाम देखने को मिला है। यहां मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव डींगरपुर में टायर मरम्मत (पंक्चर) के महज 300 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक ट्रक चालक ने पंक्चर बनाने वाले युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

महज 300 रुपये के लिए शुरू हुआ खूनी खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला मुशर्रफ डींगरपुर में एक टायर पंक्चर की दुकान पर अपने बहनोई इश्तेखार आलम के साथ काम करता था।

  • बृहस्पतिवार देर शाम एक ट्रक चालक अपना पहिया सही कराने के लिए उनकी दुकान पर आया।
  • मुशर्रफ ने टायर खोलकर उसकी रिपेयरिंग की और एवज में ट्रक चालक से अपनी 300 रुपये मजदूरी मांगी।
  • इसी छोटी सी बात पर ट्रक चालक भड़क गया और मुशर्रफ के साथ गाली-गलौज और विवाद करने लगा।

बहनोई ने किया बचाव तो चाकुओं से कर दिया छलनी

विवाद बढ़ता देख मुशर्रफ ने मदद के लिए अपने बहनोई इश्तेखार आलम को आवाज लगाई।

  • इश्तेखार ने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक की हरकत का विरोध किया और पूरे 300 रुपये देने की मांग की।
  • इससे बौखलाया चालक दौड़कर अपने ट्रक में गया और वहां से एक चाकू निकाल लाया। उसने आव देखा न ताव और इश्तेखार पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
  • खून से लथपथ इश्तेखार वहीं जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत मुरादाबाद जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी ट्रक चालक भी घायल, अस्पताल में भर्ती

इस खूनी संघर्ष और मारपीट में आरोपी ट्रक चालक भी घायल हो गया है।

  • आरोपी की पहचान रामपुर जिले के डुंडई गांव निवासी करीम के रूप में हुई है।
  • उसका डींगरपुर के ही एक निजी अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ (CO) अशोक कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरन पाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मैकेनिक की हत्या के इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।