Aaj Ka Rashifal : इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला और इनको रहना है सावधान जानें अपनी राशी

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj Ka Rashifal : आज शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 51 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज रम्भा तृतीया का व्रत किया जायेगा।

मेष राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग – पर्पल
शुभ अंक – 2
वृष राशि
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे।

शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 5
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। आज रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

शुभ रंग – ब्लू
शुभ अंक – 2
कर्क राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें., फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक समस्याएं खत्म होंगी।

शुभ रंग – येलो
शुभ अंक – 4
सिंह राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति कों मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 6
कन्या राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है।

शुभ रंग – गोल्डन
शुभ अंक – 8
तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज कुछ निजी काम में आपको बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है, इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉर्मेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

शुभ रंग – ब्लैक
शुभ अंक – 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है।

शुभ रंग – ब्लू
शुभ अंक – 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

शुभ रंग – येलो
शुभ अंक – 6
मकर राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग – पिंक
शुभ अंक – 4
कुंभ राशि
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नवविवाहित दंपत्ति को किसी सामाजिक समारोह में जाना पड़ सकता है। वहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर रहेगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। बाहर रहकर पढ़ रहे छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग – नेवी ब्लू
शुभ अंक – 7
मीन राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के कामों से दूरी रखें। आपको प्रसन्नता मिलेगी।

शुभ रंग – ग्रीन
शुभ अंक – 2