Uttarakhand Government Advertisement

Rashifal : एक साथ चार ग्रहों की मेहरबानी से इन राशियों की चमकेंगी किस्मत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब ग्रह किसी राशि में एकसाथ विराजमान होते हैं तो युति का निर्माण करते हैं। ग्रहों की युति से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बुध, शुक्र, शनि और राहु ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही युति का निर्माण कर रहे हैं। चारों ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं। मेष राशि में सूर्य गोचर के बाद चतुर्ग्रही युति का निर्माण हुआ है। इससे पहले पंचग्रही योग बन रहा था। 12 राशियों में किन 3 राशियों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी है? आइए 3 खुशकिस्मत राशियों के बारे में जानते हैं।

मिथुन राशि
बुध, शुक्र, शनि और राहु ग्रह द्वारा मीन राशि में रहकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण किया जा रहा है जो मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी है। लाइफ पार्टनर का साथ मिल सकेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आगामी समय लाभकारी रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। रुका काम पूरा हो सकेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ हो सकेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पुराने दोस्त भी मिल सकते हैं। बिगड़े काम सफल हो सकेंगे। रुका धन वापस मिल सकेगा। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान बढ़ सकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से बनाई जा रही योजनाओं में जल्द सफल हो सकेंगे। नई नौकरी और आय वृद्धि के योग हैं। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि
चतुर्ग्रही योग से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। नौकरी परिवर्तन के विचार में सफल रहेंगे। प्रमोशन का योग बनेगा। उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कई काम हैं जो अभी तक नहीं बने हैं वो जल्द बन पाएंगे। प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने का योग बन रहा है। आय वृद्धि के योग बनेंगे। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्षेत्र में शांत माहौल रहेगा। व्यापार में तरक्की हासिल कर सकेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment