Uttarakhand Government Advertisement

मीडिया से बातचीत में फरार सास ने अब किसके साथ रहेगी दिया गजब का जबाव

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: अलीगढ़ । फरार हुई एक महिला को उसके होने वाले दामाद के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक ओर जहां महिला ने अपने पति पर मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी ओर उसने यह भी साफ कर दिया है कि अब वह किसके साथ रहना चाहती है।

मीडिया से बातचीत में महिला ने क्या कहा?
मीडिया से बात करते हुए जब महिला से पूछा गया कि अब वह किसके साथ रहेगी, तो उसने स्पष्ट रूप से कहा, “अब मैं राहुल के साथ ही रहूंगी। मैं जिसके साथ भागकर गई थी, उसी के साथ रहना चाहती हूं।” पति के बारे में पूछे जाने पर उसने कहा, “वह अब अपने बच्चों के साथ रहेगा।”

बेटी की शादी पर क्या बोली महिला?
जब उससे बेटी की शादी के बारे में पूछा गया तो उसने बेपरवाही से जवाब दिया, “कोई बात नहीं, चले गए तो चले गए, बस!” महिला ने यह भी कहा कि उन्हें ठीक से याद नहीं कि वे किस शहर में गए थे। “हमें जब पता चला कि पुलिस हमारे पीछे है, तो हम वापस आ गए,” उसने बताया।

महिला ने आगे कहा, “हम एक रुपया लेकर भी नहीं गए थे। मैं सिर्फ मोबाइल और 200 रुपये लेकर निकली थी।” अंत में महिला ने दोबारा साफ किया कि वह राहुल के साथ ही रहेगी और उसी से शादी करेगी।

सास और दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार, सास ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई

Leave a Comment