Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand news-CM धामी का बड़ा ऐलान: देवभूमि बनेगी विश्व की ‘आध्यात्मिक राजधानी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

uttarakhand news-हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य श्री मोरारी बापू की ‘श्रीराम कथा’ के समापन समारोह में शिरकत की। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल भगवान श्रीराम के आदर्शों का गुणगान किया, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास, बढ़ते धार्मिक पर्यटन और आगामी कुंभ-2027 को लेकर सरकार का विजन भी जनता के सामने रखा।

मोरारी बापू की श्रीराम कथा का समापन मुख्यमंत्री धामी ने पूज्य मोरारी बापू का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केवल रामकथा के वाचक नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन दर्शन के जीवंत संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि आज जब विश्व में युद्ध और हिंसा का माहौल है, तब भारत की सनातन संस्कृति का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश ही पूरी मानवता का सच्चा मार्गदर्शक है।

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगी देवभूमि CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। इसी दिशा में उत्तराखंड सरकार देवभूमि को ‘विश्व की आध्यात्मिक राजधानी’ के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में प्राचीन मंदिरों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर की योजनाओं को तेज गति से धरातल पर उतारा जा रहा है।

धार्मिक पर्यटन में टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड उत्तराखंड में सुधरते बुनियादी ढांचे और सुरक्षित यात्रा प्रबंधन का ही नतीजा है कि इस वर्ष धार्मिक पर्यटन ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री ने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि:

  • चारधाम यात्रा: महज दो महीने के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
  • हेमकुंड साहिब यात्रा: अब तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा: 55,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि पहले पूरे वर्ष में सीमित संख्या में ही यात्री जा पाते थे। (5 जुलाई को प्रथम दल को सीएम ने ही रवाना किया था)।

दिव्य और भव्य होगा कुंभ-2027 आगामी कुंभ-2027 की तैयारियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “विकास भी और विरासत भी” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है, ताकि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक गरिमा सुरक्षित रहे।

इस भव्य कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के अध्यक्ष स्वामी श्री चिदानंद सरस्वती महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री सुनील सैनी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, SSP नवनीत सिंह भुल्लर सहित कई गणमान्य लोग, अधिकारी और हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।