Aaj Ka Rashifal-आज से इन राशियों की चमक जायेगी किस्मत होगा धनलाभ, पढ़ें अपना राशिफल

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 : आज 25 जुलाई 2026 शनिवार को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. यह दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास होता है. आज भद्रा और राहुकाल रहने वाला है. देवशयनी एकादशी पर सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा. इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं.

मेष राशि

अपने करियर के प्रति आपको महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे यद्यपि आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग भी हैं. अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से करें. विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है.

वृषभ राशि

आज आप किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दुसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा अतैव बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

मिथुन राशि

आपकी धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी. आज समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें, आप के आलसी रवैये से आपका ही नुकसान हो सकता है. कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है.

कर्क राशि

आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा. आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे. कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे. भाई बहनों से स्नेह मिलेगा. विधुत उपकरण खरीद सकते हैं.

सिंह राशि

आज पूंजी निवेश से आपको अच्छा परिणाम प्राप्त होगा. आज नए वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है. वाहन पर धन अधिक खर्च होगा. जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे. भूमि लाभ संभव है. पढ़ाई लिखाई में आपकी रूचि बढ़ेगी.

कन्या राशि

आपको कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा. आज कार्य की अधिकता से दिमाग में तनाव रहेगा. कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे. मन की बात कहने का समय नहीं है.

तुला राशि

आज आप वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें क्योंकि भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी. किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें. नौकरी में तरक्की के आसार है. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा.

वृश्चिक राशि

अपनी व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें. आप मन के साफ़ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं. शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें. किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें. आज होने वाली यात्रा को टालना ही उचित रहेगा.

धनु राशि

वही होता है, जो भगवान को मंजूर होता है इसलिए व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं. आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है. आप अपनी कला से लोगों को प्रभावित करेंगे. बच्चों का दिमाग खेलकूद में अधिक लगेगा.

मकर राशि

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. आज संतान सुख संभव है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे. किसी की देखा- देखी में अपना नुकसान हो सकता हे. किस बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है.

कुंभ राशि

अपने व्यवहार और आचरण को बदलें. सब आप के ही हो जाएंगे. अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा ही आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें लाभ होगा. काम में आपका मन कम लगेगा.

मीन राशि

आज आप परिवार के खिलाफ जा सकते हैं. आपको जल्दबाजी में कुछ फैसले लेनें पड़ेंगे. संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें. नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है. पैर में चोट लग सकती है. बेवजह गुस्सा आपको नुकसान में डाल सकती है.