Uttarakhand Government Advertisement

Rashifal-सूर्य का नक्षत्र गोचर 4 राशियों को देगा बंपर लाभ

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Rashifal-सूर्य देव शुक्र के पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 31 अगस्त से 13 सितंबर तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। ज्योतिष अनुसार पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का गोचर काफी रहेगा। इस गोचर से 4 राशियों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनकी इस नक्षत्र गोचर से किस्मत चमकने वाली है।

मेष राशि
सूर्य नक्षत्र गोचर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपके अटके काम बनने शुरू हो जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के योग रहेंगे। कोई मुनाफे की डील फाइनल हो सकती है। किसी बड़े काम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर फलदायी साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। बिजनेस वालों को किसी डील से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आपके काम की हर जगह सराहना होगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ साबित होगा। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान वेतन वृद्धि और प्रमोशन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं।