rashifal-Lucky Zodiac Signs : 16 मई 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी शनि जयंती के दिन को भरणी नक्षत्र और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन अत्यंत विशेष माना जा रहा है क्योंकि कई शक्तिशाली योग एक साथ सक्रिय रहेंगे. सूर्य 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके होंगे और इसी राशि में बुध के साथ उनकी युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो बुद्धिमत्ता, निर्णय क्षमता और करियर में उन्नति का संकेत देता है. मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जो धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक लाभ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. वहीं मंगल अपनी स्वराशि मेष में स्थित होकर अत्यंत बलवान स्थिति में रहेंगे, जिससे रुचक महापुरुष राजयोग बनेगा, जो साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है. कुल मिलाकर यह दिन ग्रहों की दृष्टि से बेहद शक्तिशाली और फलदायी माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह ग्रहों का यह योग-संयोग 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है.
मेष राशि (Aries)
यह दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. मंगल आपकी ही राशि में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे निर्णय क्षमता और नेतृत्व शक्ति बढ़ेगी. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे. करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है. विरोधियों पर आप हावी रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
गुरु और शुक्र की युति आपके लिए भाग्य और समृद्धि के द्वार खोल सकती है. गजलक्ष्मी योग का प्रभाव आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा. नए अवसर मिल सकते हैं. रुके हुए काम पूरे होंगे. सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में विस्तार के संकेत हैं. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं.
सिंह राशि (Leo)
आपके लिए यह समय उन्नति और पहचान बढ़ाने वाला हो सकता है. करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी. आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी. आर्थिक रूप से सुधार के संकेत हैं. यात्रा या नए संपर्क लाभकारी साबित हो सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नेतृत्व क्षमता का विकास होगा. लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं.
तुला राशि (Libra)
यह दिन आपके लिए संतुलन और सुधार का संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. किसी पुराने प्रयास का परिणाम मिल सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी और नई योजनाएं बन सकती हैं. रिश्तों में मधुरता आएगी. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
धनु राशि (Sagittarius)
यह समय आपके लिए नई संभावनाओं और भाग्य के उदय का संकेत दे रहा है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काम में सफलता के साथ पहचान भी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। यात्रा या नई योजना से लाभ मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन में उत्साह और सकारात्मकता बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि होगी।