surya-grahan-2026-आज है सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

surya-grahan-2026-आज सूर्य ग्रहण लग रहा है। जिसकी शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी समापन देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेशा नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण के समय कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यहां सूर्य के साथ चंद्रमा, गुरु और बुध भी विराजमान रहेंगे। वहीं गुरु इस राशि में उच्च के होकर बैठे हैं जो अत्यंत ही शुभ माना जा रहा है। ग्रहों की इस विशेष चतुर्ग्रही स्थिति के कारण तीन राशियों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

मेष राशि (Aries) – सूर्य ग्रहण से आप सुरक्षित रहेंगे। आप पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि ग्रहण के दौरान आपके अटके हुए पैसे वापस मिलने के आसार दिख रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। करियर में ग्रोथ से मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) – सूर्य ग्रहण का मिथुन राशि वालों पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है।

तुला राशि (Libra) – चतुर्ग्रही योग और गुरु का प्रभाव आपके करियर को नई दिशा देगा। आपको नौकरी में लाभ प्राप्त करने के नए अवसर मिल सकते हैं और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण क्या भारत में दिखेगा?

जी नहीं, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है। लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव तो जरूर ही रहेगा। ये ग्रहण सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर शुभ।

ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल में सूर्य के मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान कर जरूरतमंदों को दान करें। इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। बता दें इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक उसी ग्रहण का माना जाता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर हो।