नई दिल्ली, 10 अक्टूबर: Electric two-wheeler brand e-SPRINTO 13 अक्टूबर को अपना नया family electric scooter G1 लॉन्च करेगा। यह कंपनी का पहला B2C (business-to-consumer) प्रोडक्ट होगा, जो खास तौर पर Indian families और daily commuters के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि G1 single charge पर 130 km तक की range देगा।
अब तक e-SPRINTO मुख्य रूप से B2B (business-to-business) सेगमेंट में काम कर रहा था, जहां वह delivery fleet और commercial customers के लिए electric scooters बनाता था। कंपनी के स्कूटर देश के 18 से ज्यादा राज्यों में चल रहे हैं। इस commercial experience का इस्तेमाल अब कंपनी अपने पहले consumer scooter G1 के development में कर रही है।
कंपनी का कहना है कि G1 में everyday practicality, performance और electric efficiency का combination मिलेगा। हालांकि battery capacity, top speed, design और कीमत जैसे पूरे specifications अभी तक disclose नहीं किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक G1 की कीमत, variants, features और availability की पूरी जानकारी 13 अक्टूबर को launch के समय बताई जाएगी।
स्रोत: autoevindia.com

