शिमला, 24 अक्टूबर: दीवाली से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। राज्य के वित्त (विनियमन) विभाग ने शुक्रवार को जारी आदेश में महंगाई भत्ता (DA) 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। यह 5 अंकों की बढ़ोतरी दो किस्तों में लागू होगी — 1 प्रतिशत की बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से और 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
यह वृद्धि हिमाचल प्रदेश सिविल सेवा (संशोधित वेतन) नियम 2022 के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों, अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों और UGC वेतनमान के कर्मचारियों पर लागू होगी। बढ़ा हुआ DA अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ नवंबर 2026 में नकद भुगतान किया जाएगा।
1 जुलाई 2023 और 1 जनवरी 2024 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि का एरियर अलग आदेश से दिया जाएगा, जिससे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के खाते में करीब 10,000 रुपये तक की अतिरिक्त राशि जुड़ने का अनुमान है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से हजारों कर्मचारी और पेंशनर परिवारों को त्योहार के मौके पर राहत मिलेगी।
स्रोत: लाइवमिंट (Mint)

