Uttarakhand Government Advertisement

डाक विभाग के कर्मचारियों को दिवाली बोनस: 60 दिन का PLB मंजूर, खाते में आएंगे ₹13,816 तक

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: दिवाली से पहले डाक विभाग के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। डाक विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 दिन का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) मंजूर कर दिया है। डाक भवन, नई दिल्ली से 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश (संख्या PP-26/1/2020-PAP) के मुताबिक यह बोनस नियमित कर्मचारियों को मिलेगा।

इस फैसले का फायदा MTS, ग्रुप ‘C’ और नॉन-गजटेड ग्रुप ‘B’ कर्मचारियों को मिलेगा। ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को एक्स-ग्रेशिया बोनस और पूर्णकालिक कैजुअल व अस्थायी कर्मचारियों को एड-हॉक बोनस दिया जाएगा। बोनस की गणना के लिए अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन सीमा तय है — यानी (₹7,000 × 60) ÷ 30.4 के फॉर्मूले से अधिकतम ₹13,816 तक बोनस खाते में आ सकता है।

वित्त मंत्रालय ने इस बोनस को मंजूरी दे दी है और उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली (8 नवंबर) से पहले भुगतान कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाएगा। डाक विभाग ने सभी सर्किलों को समय पर भुगतान पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

स्रोत: डाक विभाग का आदेश PP-26/1/2020-PAP (16.10.2026); The Daily Jagran