Uttarakhand Government Advertisement

Rabi MSP 2026-27: गेहूं ₹2,585, सरसों ₹6,200 — बुवाई से पहले जानें पूरी List

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली। रबी फसलों के लिए Marketing Season 2026-27 के MSP को Cabinet Committee on Economic Affairs से मंजूरी मिल गई है। बुवाई के सीजन से पहले जारी ये दाम इस साल किसानों के लिए गाइड का काम करेंगे। Union Budget 2018-19 में किए गए वादे के मुताबिक MSP उत्पादन लागत का कम से कम 1.5 गुना रखा गया है।

किस फसल का कितना MSP

गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल (+₹160), जौ ₹2,150 (+₹170), चना ₹5,875 (+₹225), मसूर ₹7,000 (+₹300), सरसों ₹6,200 (+₹250) और कुसुम ₹6,540 (+₹600) तय किया गया है। कुसुम में सबसे बड़ी बढ़ोतरी ₹600 की हुई है। लागत पर margin की बात करें तो गेहूं पर 109%, सरसों पर 93%, मसूर पर 89%, चना पर 59%, जौ पर 58% और कुसुम पर 50% margin मिलेगा।

दालों में आत्मनिर्भरता की पहल

साथ ही Mission for Aatmanirbharta in Pulses भी launch किया गया है। इसके तहत तूर, उड़द और मसूर की 100% खरीद MSP पर करने की guarantee दी गई है। बुवाई से पहले दाम तय होने से किसानों को फसल चुनने में आसानी होगी। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ये बढ़ोतरी खेती की लागत को ध्यान में रखकर तय की गई है।