Uttarakhand Government Advertisement

Ramayana: 5 नवंबर को दुनिया भर में एक साथ रिलीज का प्लान, मेकर्स का बड़ा दांव!

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुंबई। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘Ramayana’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड हंगामा की स्कूप रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स फिल्म को 5 नवंबर को दुनिया भर में एक साथ रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने गुरुवार, 5 नवंबर को भारत और विदेशों में एक ही दिन रिलीज का फैसला किया है। अगर इसे अंतिम मंजूरी मिल जाती है तो मेकर्स आधिकारिक ऐलान करेंगे। 2014 के बाद से ज्यादातर बड़ी दिवाली रिलीजें त्योहार के एक दिन बाद आई हैं, ऐसे में दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज फिल्म के प्रति मेकर्स के जबरदस्त कॉन्फिडेंस को दिखाती है।

ग्लोबल रिलीज की तैयारी

सोनी पिक्चर्स ने पहले ही फिल्म की ग्लोबल रिलीज 6 नवंबर घोषित की थी, जबकि भारत में धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रीब्यूशन संभालेगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस दो भागों वाली फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में हैं।

फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे एआर रहमान ने कंपोज किया है और श्रेया घोषाल व अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

स्रोत: Bollywood Hungama, Cinema Express