Uttarakhand Government Advertisement

Udta Teer फिर टली: आयुष्मान-सारा की फिल्म अब 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुंबई। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज एक बार फिर टल गई है। अब यह फिल्म 9 अक्टूबर की बजाय 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 2 अक्टूबर को नई रिलीज डेट का ऐलान किया। इससे पहले फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे बढ़ाकर 9 अक्टूबर किया गया था।

पाकिस्तानी जासूस की कॉमेडी

आकाश ए कौशिक के निर्देशन में बनी इस स्पाई कॉमेडी में आयुष्मान एक पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में हैं, जो याददाश्त खोने के बाद खुद को भारतीय समझने लगता है। 23 सितंबर को रिलीज ट्रेलर में इस अनोखी कहानी की झलक मिली थी।

फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसमें दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी अहम भूमिका में हैं। यह आयुष्मान और सारा की ‘पति पत्नी और वो 2’ के बाद दूसरी फिल्म है।

23 सितंबर को रिलीज ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक मिली थी — आयुष्मान एक पाकिस्तानी एजेंट के रूप में भारत में अंडरकवर काम कर रहा है, लेकिन याददाश्त खोने के बाद वह खुद को भारतीय समझने लगता है। मेकर्स ने फिल्म की टैगलाइन दी है, “देशभक्ति तो याद है… पर देश नहीं”।

फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता के साथ गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने प्रोड्यूस किया है। यह धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट की चौथी साझेदारी है — दोनों पहले ‘द लंचबॉक्स’, ‘किल’ और ‘ग्यारह ग्यारह’ में साथ काम कर चुके हैं।

स्रोत: Bollywood Hungama, iDiva