Uttarakhand Government Advertisement

Crime News- पति को छोड़कर प्यार में हुई पागल, प्रेमी ने पहले कपड़े उतारे और फिर काट दी गर्दन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Crime News- यमुनानगर: कातिल प्रेमी ने न सिर्फ लिव-इन-रिलेशन में रह रही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी बल्कि उसकी लाश हरियाणा के यमुनानगर में फेंक दी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जहां कातिल प्रेमी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया वहीं, हत्या की वजह भी बताई जिसे जान हर कोई हैरान है। जिस दिन पुलिस ने इस हत्यारे को गिरफ्तार किया, उसके अगले दिन यानी 15 दिसंबर को उसका निकाह होने जा रहा था।

पति-बेटे को छोड़कर लिव-इन में रह रही थी उमा
मृतका उमा 13 साल के एक बच्चे की मां थी और पति-बेटे को छोड़कर बिलाल नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर हरियाणा पुलिस को 7 दिसंबर को पोंटा साहिब हाईवे पर प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इलाके के खेतों से एक युवती की बिना सिर वाली लाश मिली थी। लाश पूरी तरह सड़कर खराब हो चुकी थी। युवती के शव से सिर गायब था और वह नग्न हालत में पडी थी। पुलिस की पहली जांच में यह एक जघन्य और सोची-समझी हत्या लग रही थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई। DSP रजत गुलिया की अगुवाई वाली SIT में CIA की दोनों टीमें और पुलिस स्टेशन लेवल के अधिकारी शामिल थे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना था। हरियाणा के सभी जिलों के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से संपर्क किया। लेकिन किसी भी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट सामने नहीं आई। पुलिस ने हथिनीकुंड बैराज पर लगे CCTV फुटेज खंगाले तो घटना से जुड़ा सुराग हाथ लग गया। 6 दिन बाद पुलिस ने सहारनपुर जिले के थाना नकुड़ इलाके के गांव टिडोली के रहने वाले फुरकान उर्फ ​​बिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी की किसी और युवती से तय हुई थी शादी
पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी बिलाल ने बताया कि मृतक उमा पिछले दो साल से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बिलाल की शादी एक युवती से तय हो चुकी थी और उमा उस पर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी। इतना ही नहीं किसी से शादी करने से मना कर रही थी। आरोपी को डर था कि महिला उसके परिवार को सच्चाई बता देगी, जिससे उसकी शादी टूट सकती है। इसी डर से उसने हत्या की योजना बनाई।

कार में हत्या, सिर काटा, कपड़े उतारे और फेंक दी लाश
6 दिसंबर की रात बिलाल उमा को हिमाचल घुमाने के बहाने सहारनपुर से कार में बैठाकर निकला। उसने पहले पोंटा साहिब जाकर किसी कमरे की तलाश भी की लेकिन बाद में बहादुरगढ़ गांव के पास कार में ही वारदात को अंजाम दिया। पहचान छुपाने के मकसद से उसने सिर अलग किया और कपड़े उतार दिए। पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर बहादुरगढ़ के रेवेन्यू एरिया में मुख्य सड़क जो यहां से पोंटा साहिब की ओर जाती है, उससे लगभग 20 मीटर की दूरी पर एक युवती का शव बरामद हुआ था। शव की हालत बहुत खराब थी। युवती का सिर धड़ से अलग था और शरीर पर सिर्फ ऊपरी अंतर्वस्त्र के अलावा कोई कपड़ा नहीं था।

15 साल पहले की थी लव मैरिज
मृतका उमा ने 15 साल पहले सहारनपुर के रहने वाले जॉनी के साथ प्रेम विवाह किया था। उसके पूर्व पति जॉनी के मुताबिक पिछले डेढ-दो साल से वह उससे तलाक लेकर अलग रह रही थी।