Uttarakhand Government Advertisement

हरविन्द्र कल्याण ने नगर खेड़ा से यमुना बांध तक 3500 फुट लंबे रास्ते के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा हलके के डबरकी पार (जम्मुखाला) और सुभरी गांव में कुल ₹2.12 करोड़ की चार विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

डबरकी पार में उन्होंने नगर खेड़ा से यमुना बांध तक 3500 फुट लंबे रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, जिस पर ₹1.19 करोड़ की लागत आएगी।

यह कार्य पंचायती राज विभाग द्वारा एक वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। इसके अलावा, ₹65 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया गया।

सुभरी गांव में ₹20 लाख से आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की चारदीवारी और ₹8 लाख की लागत से एसएचजी महिलाओं के लिए हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ये दोनों कार्य तीन माह में पूर्ण होंगे।