Uttarakhand Government Advertisement

हरियाणा में धान खरीद: MSP ₹2,369 प्रति क्विंटल, नमी 17% से ज्यादा हुई तो नहीं होगी खरीद

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा में धान की खरीद का सीजन शुरू हो गया है और किसानों के लिए MSP को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। केंद्र सरकार ने सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,369 प्रति क्विंटल और ए-ग्रेड धान का ₹2,389 प्रति क्विंटल तय किया है।

खरीद के नियम जान लें

मंडियों में धान तभी खरीदा जाएगा जब उसमें नमी 17 प्रतिशत से ज्यादा न हो। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके ही मंडी लाएं। खरीद ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही होगी।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र की पेहोवा अनाज मंडी में हुई किसान महापंचायत में दस किसान संगठनों ने 15 सितंबर से ही खरीद शुरू करने और नमी की सीमा 20 प्रतिशत करने की मांग की थी। किसानों का कहना है कि मौजूदा मंडियां फसल की आवक के लिए नाकाफी हैं और हर पांच किलोमीटर पर नए खरीद केंद्र बनाए जाएं। आमतौर पर खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होती है, जबकि पिछले साल यह 22 सितंबर से शुरू हुई थी।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और वेयरहाउसिंग निगम मिलकर खरीद कर रहे हैं। मंडियों में बिजली, पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।