Uttarakhand Government Advertisement

वंदे भारत ट्रेन रोकने वाले यात्रियों पर FIR

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-अंबाला : अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन बीती दिनों गुस्साए यात्रियों ने वंदे भारत ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया था। जिस पर रेलवे ने सख्त कार्रवाई करते हुए वंदे भारत ट्रेन रोकने वाले यात्रियों पर FIR की गई है।

रेलवे की सीनियर DCM ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को अंबाला रेलवे से पर रोके जाने वाले यात्रियों पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके लिए उनकी शिनाख्त की जी रही है। विभिन्न वीडियो के माध्यम से पहचान की जा रही है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

बीती 22 मई को अंबाला रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों ने ट्रेनों की देरी की वजह से वंदे भारत ट्रेन रोक दी। ये ट्रेन करीब आधा घंटा स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे ट्रैक पर करीब 20-30 यात्रियों ने विरोध-प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे RPF अधिकारियों ने विरोध कर रहे यात्रियों को समझा-बुझाकर ट्रैक खाली करवाया और फिर ट्रेन को रवाना करवाया।