19 minute 34 second viral video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. यह वीडियो, जिसे लोग असली समझकर तेजी से शेयर कर रहे थे, दरअसल पूरी तरह AI-जेनरेटेड बताया गया है. हरियाणा NCB साइबर सेल के अधिकारी अमित यादव ने एक वीडियो जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि इस वायरल क्लिप को देखना, डाउनलोड करना या शेयर करना कानूनन अपराध है.
क्या है मामला?
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर एक कथित MMS वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा था कि यह वीडियो एक यंग कपल का है और इसमें कुछ आपत्तिजनक बातें भी सुनाई देती हैं. वीडियो वायरल होते ही कई महिलाओं को गलत तरीके से इसमें “पहचाना” जाने लगा. कई लड़कियों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, गालियां और धमकियों का सामना करना पड़ा.
इसी बीच एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर sweet_zannat को भी लोगों ने गलत तरीके से इस वीडियो से जोड़ दिया. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा: “मुझे ठीक से देखो… अब उस लड़की को देखो… क्या हम कहीं से भी एक जैसी लगती हैं?”
वीडियो असली नहीं, AI द्वारा बनाया गया
साइबर सेल अधिकारी अमित यादव ने कहा कि यह पूरा वीडियो AI से तैयार किया गया है, यानी असलियत में ऐसा कोई वीडियो मौजूद ही नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि लोग किसी भी वीडियो की सत्यता का पता लगाने के लिए siteengine.com जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.
वीडियो देखना या शेयर करना अपराध
अमित यादव ने साफ कहा कि इस तरह के वीडियो को देखना, डाउनलोड करना, फॉरवर्ड करना, सेव रखना सब कानूनन अपराध है. ऐसा करने पर इन धाराओं के तहत केस हो सकता है: IPC 67, IPC 67A, IPC 66 IT Act. इनकी वजह से 2 लाख रु तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल हो सकती है.
क्यों बढ़ रही है 19 मिनट 34 सेकंड वीडियो की खोज?
गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक यह फ्रेज पिछले कुछ दिनों में बेहद तेजी से सर्च किया जा रहा है. सबसे ज्यादा खोजें इन राज्यों से आ रही हैं: जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़. ज़्यादातर लोग सिर्फ जिज्ञासा में खोज कर रहे हैं, लेकिन पुलिस की चेतावनी के बाद यह जिज्ञासा भारी पड़ सकती है.
गलत पहचान बन रही है सबसे बड़ी समस्या
AI-जेनरेटेड फेक वीडियो के कारण कई निर्दोष महिलाओं को बिना वजह बदनाम किया जा रहा है. इस तरह के डीपफेक कंटेंट समाज में भय, शर्मिंदगी और मानसिक उत्पीड़न बढ़ा रहे हैं. पुलिस ने अपील की है कि लोग इस वीडियो को बिल्कुल भी न देखें और न ही किसी तरह से फैलाएं.
- क्या आपको पता है Ramayana 11 दिन में ₹1,384 करोड़ पार कर गई?
- 17 नवंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को गोपाष्टमी के दिन इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा
- UP में आज से जनगणना की स्व-गणना शुरू, घर बैठे ऐसे भरें अपना विवरण: क्या आपको पता है आखिरी तारीख क्या है?
- iPhone 17 Pro ₹60,000 से कम में, जानें कैसे मिलेगा ऑफर
- क्या आपको पता है ‘चाल’ गाना क्यों चर्चा में है? मासूम शर्मा और निधि शर्मा का धमाका

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

