7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी, जिसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
कल का मौसम 7 अगस्त 2025: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों में देशभर में मूसलाधार बारिश हो रही है। नदी से लेकर नाले उफान पर हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में पानी आसमानी आफत बनकर बरस रहा है। अब मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और उससे सटे इलाके में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। जबकि पूर्वोत्तर और उससे सटे इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश जारी रहेगी। जानते हैं आपके शहर, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम कैसा रहेगा…
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में रिमझिम बारिश होने की संभावना है। जबकि आठ अगस्त को गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। बारिश का प्रकोप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर और उससे सटे इलाकों में अधिक देखने को मिलेगा। IMD ने बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बाढ़ का खतरा भी व्यक्त किया है। सात अगस्त के बाद यूपी में मौसम में कुछ नरमी देखने को मिलेगी।
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को राज्य के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और आसपास के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है।
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम?
मॉनसून के मौसम में उत्तराखंड में बारिश आसमानी आफत बनकर बरस रही है। उत्तरकाशी समेत कई जिलों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कई लोगों की जान भी चली गई है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे मॉनसून कहर बनकर बरसेगा। यानी लोगों को अभी भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। नैनीताल, पौड़ी में बाढ़ की संभावना व्यक्त की गई है।
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम?
मॉनसून में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में कल से 12 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं हिमाचल के कुछ इलाकों में आज 7 से 20 सेमी की बारिश दर्ज की गई है।
7 august 2025 ka mausam kaisa rahega : झारखंड-ओडिशा में कल कैसा रहेगा मौसम?
झारखंड और ओडिशा में भी मॉनसून की झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड में मौसम विभाग ने आज से 10 अगस्त तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जबकि धनबाद, गिरिडीह जिलों में कल भारी बारिश हो सकती है। इसका असर आसपास के जिलों में भी देखने को मिलेगा। वहीं ओडिसा में नौ अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मयूरभंज, क्योंझर जिलों में कर भारी बारिश का अनुमान है।