Uttarakhand Government Advertisement

Aaj Ka Mausam 7 October: Delhi-NCR में Yellow Alert, जानें 10 शहरों का Weather Update

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आज उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी भारत के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली-एनसीआर में आज Yellow Alert है। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर के बाद गरज-चमक के साथ बारिश की 50% संभावना है। IMD के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की 20% संभावना है। पंजाब में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का चेतावनी है।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आज मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने की चेतावनी है। देहरादून में 26/19 डिग्री तापमान के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का IMD ने चेतावनी जारी किया है। हरिद्वार में भी आंधी-तूफान और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

लखनऊ में 32/24 डिग्री तापमान के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और बिजनौर समेत पश्चिमी यूपी में 6 से 11 अक्टूबर के बीच बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। IMD ने पश्चिमी यूपी में बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी दी है। जयपुर और पूर्वी राजस्थान में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

स्रोत: IMD, weather.com