Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News-अमरोहा में हाईवे पर आपस में भिड़े 7 वाहन, मनोना धाम जा रहे श्रद्धालुओं समेत कई घायल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now
मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

Amroha News–अमरोहा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शनिवार सुबह घने कोहरे ने मौत का जाल बिछा दिया। नेशनल हाईवे-9 (मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे) पर डिडौली क्षेत्र में जीरो विजिबिलिटी के कारण एक के बाद एक 7 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण भिड़ंत में 1 बस, 1 डीसीएम और 5 कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कोहरे ने छीनी सड़क की रफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार सुबह कोहरा इतना घना था कि चंद कदमों की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। डिडौली हाईवे पर अचानक आगे चल रहे एक वाहन की रफ्तार कम हुई और पीछे से आ रही कारों और बस की कतार एक-दूसरे से टकराती चली गई। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

पानीपत से मनोना धाम जा रहे श्रद्धालु हुए शिकार

हादसे में घायल हुए लोगों में हरियाणा के पानीपत से मनोना धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु भी शामिल हैं। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • पानीपत के श्रद्धालु: श्रीदेवी (पत्नी हरीश), सोनू और उदयवीर (पुत्र हरीश) तथा उनके बहनोई हरीश घायल हुए हैं।
  • अन्य घायल: बरेली के नवाबगंज निवासी डीसीएम चालक वाहिद अली और पाकबड़ा (मुरादाबाद) के ईदगाह रोड निवासी हमजा पुत्र नाजिम अली भी गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।

पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही डिडौली थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। हाईवे पर मलबे और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन की मदद ली, जिसके बाद यातायात को दोबारा सुचारु कराया जा सका।

सावधान: कोहरे में सावधानी बरतें

हादसे के बाद अमरोहा पुलिस ने वाहन चालकों के लिए चेतावनी जारी की है। एएसपी ने अपील की है कि घने कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी रखें, फॉग लाइट्स का प्रयोग करें और हाईवे पर बने इंडिकेटर्स का पालन करें। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.