Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News : भारत को विश्व गुरू बनाने में शिक्षको का सबसे अहम रोल : सुधीर गिरि

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News : श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस-2025 पर ’’सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह’’ एवं ’’शिक्षक सिर्फ भाग्य विधाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी’’ विषय पर राष्ट्रीय संगौष्ठी का शानदार आयोजन किया गया है, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान एवं देशभर के अलग-अलग स्कूलो के 250 से अधिक विशिष्ट शिक्षको एवं प्रधानाचार्यो को शाॅल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षाविद एवं एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलसचिव एवं विश्वविद्यालय सलाहकार प्रो0 आर0एस0 शर्मा एवं विख्यात महाकवियत्री एवं शिक्षाविद प्रो0 मधु चतुर्वेदी को उनकी शानदार सेवाओ के लिए लाईफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार’’ से सम्मानित किया गया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालयय/संस्थान डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में शिक्षक दिवस-2025 पर आयोजित ’’सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान समारोह एवं ’’शिक्षक सिर्फ भाग्य विधाता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी’’ विषय पर आयोजित संगौष्ठी का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, वित्त निदेशक युवराज सिंह, डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, भाजयुमो अध्यश शुभम चैधरी, डाॅ0 यतीन्द्र कटारिया, डाॅ0 मधु चतुर्वेदी, शिक्षक श्योनाथ सिंह, आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यश सुधीर गिरि ने कहा कि आज शिक्षित युवाओ के दम पर भारत दुनिया का सिरमौर देश बनने वाला नहीं, बल्कि बन चुका है एवं इसका सारा श्रेय इन हीरो को तराशने वाले जौहरियो यानि देश के सम्मानित शिक्षको को जाता है। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओ ने अपने शिक्षको के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा के कुलसचिव प्रो0 पीयूष पाण्डेय, डाॅ0 ऐना ऐरिक ब्राउन, डाॅ0 अश्विन सक्सेना, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 योगेश्वर शर्मा, डाॅ0 ओमप्रकाश, डाॅ0 अनिल जायसवाल, डाॅ0 एस0एन0 साहू, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 राजवर्द्धन, डाॅ0 आशुतोष, डाॅ0 दर्पण कौशिक, डाॅ0 तेजपाल सिंह, डाॅ0 ज्योति, डाॅ0 मनीष, डाॅ0 मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, मारूफ चैधरी, एस0एस0 बघेल, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया, डायरेक्टर लीगल देवप्रताप, मेरठ परिसर से डाॅ0 प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन डाॅ0 ज्योति सिंह एवं अखिल कुमार ने किया। कार्यक्रम का शानदार संचालन डाॅ0 ज्योति सिंह एवं अखिल कुमार ने किया।