Uttarakhand Government Advertisement

अमरोहा में पत्नी ने होटल में पति को ऐसी स्थिीत में प्रेमिका के साथ पकड़ा देखे वीडियो वायरल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

अमरोहा। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के डिडौली हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में महिला ने अपने पति को प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ लिया। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, अंदर का मंजर देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने चप्पल निकालकर पति और उसकी प्रेमिका दोनों की वहीं पर जमकर धुनाई कर दी।

इस दौरान गेस्ट हाउस में करीब आधा घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि आरोपी पति मौके से भाग निकला। पिटाई का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी अपना आपा खो बैठी और गुस्से में पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन महिला काफी देर तक पति पर गुस्सा निकालती रही। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।