Uttarakhand Government Advertisement

27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? बैंक यूनियन के फैसले ने बढ़ाया असमंजस, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

27 सितंबर, रविवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? इस सवाल को लेकर ग्राहकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक तरफ केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) को रविवार को खोलने का निर्देश दिया है। वहीं, बैंक अधिकारियों के एक संगठन ने अपने सदस्यों से रविवार को काम पर नहीं आने की अपील की है। ऐसे में शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं कितनी उपलब्ध रहेंगी, यह कर्मचारियों की उपस्थिति पर निर्भर कर सकता है।

बता दें कि केंद्र सरकार का यह फैसला 21 सितंबर को हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ पब्लिक सेक्टर के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, भारतीय बैंक संघ (IBA) और नाबार्ड के अधिकारियों ने बैंकिंग सेवाओं को लेकर चर्चा की थी। दरअसल, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में अगर 27 सितंबर को भी बैंक बंद रहते, तो ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक नियमित बैंकिंग सेवाओं में परेशानी हो सकती थी। इसी वजह से रविवार को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है।

RBI ने भी बैंक खोलने की मंजूरी दी
27 सितंबर को बैंक शाखाओं के अलावा बैंक कार्यालयों, ATM से जुड़े कार्यालयों और करेंसी चेस्ट को खोलने की अनुमति भी दी गई है। इसका उद्देश्य हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कामकाज को निपटाने और ग्राहकों को ज्यादा समय तक सेवाओं से दूर न रखने का है। हालांकि, यहां एक पेंच है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने अपने सदस्यों से रविवार को ड्यूटी पर नहीं आने का अनुरोध किया है। संगठन का कहना है कि औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत 27 सितंबर को अवकाश का दिन माना जाता है।

AIBOA का नोटिस
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और अन्य बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। यह 11 सितंबर को हुई एक दिवसीय बैंक हड़ताल के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी। यूनियनों की प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके अलावा पेंशन से जुड़े संशोधन और कुछ कर्मचारियों के DA तथा पेंशन योजनाओं में बदलाव जैसी मांगें भी उठाई गई हैं।

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
27 सितंबर को बैंक की शाखा सेवाएं वास्तव में कितनी सुचारू रहेंगी, यह कर्मचारियों की उपस्थिति पर निर्भर कर सकता है। इसलिए जिन ग्राहकों को जरूरी शाखा संबंधी काम है, वे उसे पहले ही पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी खास बैंक की सेवा प्रभावित होती है या नहीं, यह उसके संचालन संबंधी इंतजाम पर निर्भर करेगा।