अल्मोड़ा –उत्तराखंड में देर रात बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आते समय एक कार शिप्रा नदीं में गिर गई। कार में सवार 3 शिक्षकों की मौत हो गई। सूचना पर खैरना थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान किया। एक घायल शिक्षक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
शिक्षक पुष्कर सिंह भैसोड़ा (50), शिक्षक सुरेंद्र भंडारी (45), संजय बिष्ट (51), संजय बिष्ट (51) और मनोज कुमार (43) अल्मोड़ा से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। गरमपानी के पास कार खाई में शिप्रा नदी में गिर गई। इसमें 3 की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं मनोज कुमार को हल्द्वानी रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि घायल शिक्षक से पता चला है कि कार बैक करते समय हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया है। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद से पहाड़ी रास्ता पर सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि पुष्कर सिंह भैसोड़ा एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। वहीं संजय बिष्ट व सुरेंद्र भंडारी राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, हवालबाग ब्लॉक के पदाधिकारी थे। शिक्षक नेता होने के चलते हादसे को लेकर शिक्षकों में काफी रोष है।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

