Uttarakhand Government Advertisement

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 लोगों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो 

Almora News-उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है. हादसा भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर हुआ, जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया. पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया.

द्वारहाट से रामनगर जा रही थी बस

बता दें कि बस आज सुबह ही करीब 6 बजे द्वारहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी कि भिकियासैंण क्षेत्र के शिलापनी इलाके में सड़क से उतरकर खाई में गिर गई और पलट गई. बस के खाई में गिरते ही चीख पुकान मच गई. हादसा देखकर लोग दौड़े आए और पुलिस को बुलाया. पुलिस के आने तक लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बस से लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल भिकियासैंण पहुंचाया. हादसे की जानकारी मिलते ही SDRF की टीम, DM-SDM मौके पर पहुंचे.

पुलिस के अनुसार, हादसा होने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं. घायलों से पूछताछ करके पता लगाया जाएगा कि हादसा ड्राइवर की गलती से हुआ या कोई और मानवीय चूक हुई है. बस में टेक्निकल प्रॉब्लम के एंगल से भी जांच की जाएगी. कुछ लोगों को सुरक्षित बस से निकाला गया है, वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.