Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद में बड़ा हादसा: 100 यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पलटी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

मुरादाबाद, 25 अप्रैल 2026: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुरादाबाद की सीमा में एक तेज रफ्तार डबल डेकर प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सीतापुर से दिल्ली जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह डबल डेकर प्राइवेट बस शुक्रवार रात सीतापुर से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। रात्रि करीब 11 बजे बस मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहुंची ही थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस हाईवे पर ही पलट गई।

1 घंटे की मशक्कत, शीशे तोड़कर निकाले गए यात्री

बस के पलटते ही अंदर फंसे यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मूंढापांडे थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर और गेट खोलकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

इस दर्दनाक हादसे में 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत मूंढापांडे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भेजा, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

SSP और SP सिटी मौके पर पहुंचे

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुरादाबाद के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। SP सिटी रण विजय सिंह और SSP सतपाल अंतिल ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाली।

SSP सतपाल अंतिल के निर्देश पर आसपास के थानों की अतिरिक्त फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा कराया और हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया। घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है और पुलिस ने उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है।