Uttarakhand Government Advertisement

हिमाचल में 35 यात्री से भरी बस खाई में गिरी इतने लोगों की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

सिरमौर -हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई हैं जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया।

हादसे में बस के परखच्चे उड़े
यह प्राइवेट बस शिमला से कुपवी के लिए जा रही थी। बताया जा रहा है कि सिरमौर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में यह बस “जीत कोच” सड़क से नीचे खाई में लुढ़की है। हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है। बताया जा रहा है कि बस खचाखच भरी हुई थी। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और मृतकों-घायलों को बस से निकाला।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
सिरमौर के SP निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा, “सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।”