Uttarakhand Government Advertisement

crime news : 2 बच्चों की मां का भांजे पर आया दिल, पति को दिया ऐसा जख्म जिन्दगी भर रखेगा ध्यान

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

crime news-बांकाः पूनम के दूर के रिश्ते में लगने वाले अंकित कुमार का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए। दो दिन पहले पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई।

बिहार में बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रघुनाथपुर गांव निवासी शिवम कुमार की पत्नी पूनम कुमारी ने अपने ही भांजे से प्रेम संबंध बनाकर पति और दो बच्चों को छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, शिवम की शादी वर्ष 2014 में अमरपुर के दिग्घी पोखर निवासी भागीरथ साह की पुत्री पूनम कुमारी से हुई थी। विवाह के बाद दोनों के दो बेटे हुए आकाश (10) और ऋषि (8) है। लेकिन अचानक पूनम का दिल अपने भांजे पर आ गया।

दोनों बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई पूनम

परिजनों के अनुसार कुछ समय पहले से पूनम के दूर के रिश्ते में लगने वाले अंकित कुमार का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे हो गए। दो दिन पहले पूनम अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़ कर चली गई। अंकित गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भुरिया दियारा गांव का निवासी है।

सोमवार की रात पूनम ने पति को फोन कर बताया कि उसने अंकित कुमार से मंदिर में शादी कर ली है और उसकी तस्वीरें भी भेज दीं। इस घटना से आहत पति शिवम कुमार ने अमरपुर थाने में आवेदन देकर अपने बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और बच्चों की सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित किया जाता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।