मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में अचानक तेज हवा और तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया. बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से 35 लोग सवार थे. इनमें से 4 की मौत की जानकारी मिली है, जबकि कुछ लोगों के तैरकर बाहर निकलने की बात सामने आई है. हादसा खमरिया टापू के पास हुआ. मध्यप्रदेश टूरिज्म डिपार्टमेंट इस क्रूज का संचालन करता है.
हादसे की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हो गई है और लापता लोगों की तलाश जारी है.
पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि अभी तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है.

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

