8th Central Pay Commission-नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर है। 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। आयोग ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और सरकारी संस्थाओं के साथ चर्चा करने के लिए बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप भी केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं, तो यह खबर सीधे आपकी भविष्य की सैलरी और भत्तों से जुड़ी है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आयोग ने क्या योजना बनाई है:
कब और कहां होंगी बैठकें?
आयोग ने फिलहाल दो प्रमुख शहरों के लिए तारीखों का एलान किया है। इसके अनुसार नई दिल्ली में 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को बैठकें होंगी। वहीं पुणे में 4 और 5 मई 2026 को आयोग के सदस्य स्टेकहोल्डर्स (हितधारकों) से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आयोग मुंबई और अन्य राज्यों का भी दौरा करेगा, जिसकी तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।
बैठक में शामिल होने की शर्त: कैसे रखें अपनी बात?
आयोग ने साफ किया है कि हर कोई सीधे मीटिंग में नहीं जा सकता। इसके लिए एक खास प्रक्रिया का पालन करना होगा। सबसे पहले इच्छुक संगठनों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर जाकर एक मेमोरेंडम (सुझाव पत्र) जमा करना होगा। मेमोरेंडम जमा करने और मीटिंग के लिए अपॉइंटमेंट मांगने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 है। मेमोरेंडम जमा करने के बाद एक यूनिक मेमो आईडी जनरेट होगी, जिसे ईमेल के जरिए आयोग को भेजना होगा।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

